Jaipur museum
The launch ceremony of Sarvamangalaya Sanatana Dharma Foundation
जयपुर सबज़ोन प्रभारी राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी ने दिनांक 06/09/2024 को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती के साथ जय श्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल, महापुरा में आयोजित सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन के शुभारंभ समारोह में शिरकत की और मंच साझा किया। इस अवसर पर आयोजित सनातन जयघोष कार्यक्रम में दीदी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को विशेष बना दिया।
दीदी जी ने कार्यक्रम की शुरुआत में संतों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और गाय का वंदन कर सामाजिक और आध्यात्मिक संरक्षण की महत्वपूर्ण पहल की। यह कार्य पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे समाज के लिए प्रेरणादायक है। दीदी जी ने अपने उद्बोधन के पश्चात उपस्थित संतो को ईश्वरीय सौगात और प्रभु प्रसाद प्रदान किया, जो हमारे आध्यात्मिक भावनाओं और परमात्मा के आशीर्वाद का प्रतीक है ।
साथ ही, बीके चंद्रकला दीदी ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर संतों का आदरपूर्वक अभिवादन किया और उन्हें हमारे सेवाकेंद्र पर आने का निमंत्रण दिया। यह निमंत्रण आध्यात्मिक संवाद और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हमें विश्वास है कि इससे हमारे आध्यात्मिक प्रयासों को और अधिक दिशा मिलेगी। यह कार्यक्रम न केवल एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समारोह था, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और संतों के मार्गदर्शन से हमारे प्रयासों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक उत्कृष्ट अवसर भी था।
- स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती के साथ वृक्षारोपण करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी।
- संतों के साथ गाय का वंदन करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी और राजयोगिनी बीके चन्द्रकला दीदी।
- विद्यालय के बच्चों द्वारा दीदी जी और संतों का स्वागत करते हुए।
- जनसमूह के साथ उपस्थित राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी और राजयोगिनी बीके चन्द्रकला दीदी।
- स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती को ईश्वरीय सौगात प्रदान करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी और राजयोगिनी बीके चन्द्रकला दीदी।
- स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती को सेवाकेंद्र पर आने का निमंत्रण देते हुए राजयोगिनी बीके चन्द्रकला दीदी और राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी।
brahma kumaris vaishalinagar
जयपुर में मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित विशिष्ट जनों को बांधा रक्षासूत्र
जयपुर म्यूजियम सब ज़ोन द्वारा विशिष्ट जनों के लिए रक्षाबंधन अभियान का सफल आयोजन पवित्रता, नशामुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश
जयपुर। पवित्र रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज जयपुर म्यूजियम सब ज़ोन, वैशाली नगर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों के लिए विशेष रक्षाबंधन अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान सेवाकेंद्र की बहनों एवं भाईयों ने राजस्थान के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उन्हें ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाया, रक्षासूत्र बांधा तथा आध्यात्मिक मूल्यों, नशामुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।
अभियान के अंतर्गत राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं श्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया एवं श्री अशोक गहलोत सहित अनेक विशिष्ट जनों से मुलाकात कर उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इसके माध्यम से समाज में व्यसनमुक्त, संस्कारवान एवं मूल्यनिष्ठ भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधियों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षा सूत्र बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-संयम, सद्भाव और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विभिन्न विशिष्ट जनों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए समाज में शांति, नैतिकता, नशामुक्ति एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह अभियान जयपुर म्यूजियम सब ज़ोन, वैशाली नगर की ओर से विभिन्न विभागों, कार्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों के निवास स्थलों पर जाकर संपन्न किया गया। अभियान में राजयोगिनी बहनों तथा सेवाधारी भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
फोटो कैप्शन
1. माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाती हुईं राजयोगिनी बीके चंद्रकला दीदी।
2. माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को रक्षासूत्र बांधने के उपरांत आध्यात्मिक चर्चा करती हुईं राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी। साथ में बीके चंद्रकला दीदी, बीके एकता बहन एवं बीके कुणाल भाई।
3. राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी को रक्षासूत्र बांधती हुईं राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी। साथ में बीके चंद्रकला दीदी, बीके ग्यारसीलाल यादव, बीके सोनू एवं बीके एकता बहन।
4. माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी को रक्षासूत्र बांधती हुईं बीके लक्ष्मी बहन। साथ में बीके एकता, बीके कुणाल एवं बीके ग्यारसीलाल यादव।
5. माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी को रक्षासूत्र बांधती हुईं बीके चंद्रकला दीदी। साथ में बीके एकता, बीके अनमोल एवं बीके कुणाल।
6. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी को ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाती हुईं बीके चंद्रकला दीदी।
7. पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी को ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाती हुईं बीके चंद्रकला दीदी। साथ में बीके ग्यारसीलाल यादव।
8. पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को रक्षासूत्र बांधती हुईं बीके चंद्रकला दीदी। साथ में बीके एकता बहन।
brahma kumaris vaishalinagar
राजयोग भवन पहुंचे महामंडलेश्वर श्री 1008 प्रदीप गिरि जी
इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।
स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।
यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
brahma kumaris vaishalinagar
जयपुर रक्तदान महादान: 716 यूनिट रक्त संग्रहित
जयपुर, 24 अगस्त 2025 (रविवार)
ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान शिविरों में लोगों का उत्साह चरम पर
जयपुर में 12 शिविरों में सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
जयपुर। ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में जयपुर शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर विश्व बंधुत्व और मानव सेवा का संदेश दिया। सुबह से ही रक्तदाताओं में विशेष जोश देखने को मिला। युवाओं से लेकर 60 वर्ष तक के महिला-पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
प्रमुख अतिथि एवं नेतृत्व
- जयपुर सबज़ोन प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी ने कहा –
“रक्तदान आशीर्वाद प्राप्त करने का आसान जरिया है। इससे देने का भाव विकसित होता है और व्यक्ति बिना मेहनत भी अपना भाग्य निर्मित कर सकता है।” - शिविर में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़ और जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षा एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विभिन्न शिविरों में रक्तदान की स्थिति
- बापू नगर एवं अर्जुन नगर – प्रभारी बीके जयंती बहन एवं बीके भावना बहन,
उपस्थिति: डॉ. अंकित सिंघवी (सीके बिड़ला हॉस्पिटल), प्रो. वाई.एस. रमेश (निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), पार्षद जय वशिष्ठ – 60 यूनिट - बनीपार्क, शास्त्री नगर एवं विद्याधर नगर – प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन, बीके उमा बहन एवं बीके रेनुका बहन,
उपस्थिति: डॉ. गोपाल शर्मा (एडिटर समाचार जगत एवं विधायक सिविल लाइंस), आत्माराम गुप्ता (डायरेक्टर ए.आर.जी. ग्रुप), पार्षद सुभाष व्यास – 82 यूनिट - ढेहर का बालाजी – प्रभारी बीके शीतल बहन,
उपस्थिति: डॉ. संजय बियानी (बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज) – 26 यूनिट - फुलेरा – प्रभारी बीके रेखा बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, अधिवक्ता महेश चंद शर्मा, पार्षद गजेंद्र सिंह – 21 यूनिट - मुरलीपुरा – प्रभारी बीके अनामिका बहन,
उपस्थिति: भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल – 30 यूनिट - गोविंद नगर – प्रभारी बीके रोज़ी बहन एवं बीके रुनझुन बहन,
उपस्थिति: हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य, उद्योगपति प्रताप महेश्वरी – 43 यूनिट - चोमू – प्रभारी बीके प्रेम बहन एवं बीके मंगला बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत – 67 यूनिट - निवारू – प्रभारी बीके अजय रानी बहन,
उपस्थिति: समाजसेवी रामप्रकाश वैद, डॉ. राघव मीणा (मेडिकल अधिकारी) – 54 यूनिट - शाहपुरा – प्रभारी बीके सुलभा बहन – 18 यूनिट
- सांभरलेक – प्रभारी बीके उर्मिला बहन,
उपस्थिति: उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल, थानाधिकारी राजेंद्र यादव, प्रिंसिपल टीकम मालाकार, महंत अर्जुन दास महाराज – 127 यूनिट - कोटपुतली – प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना, अशोक बंसल (चेयरमैन, हंस ग्रुप ऑफ एजुकेशन) – 70 यूनिट - वैशाली नगर – प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं बीके चंद्रकला दीदी,
उपस्थिति: महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा – 118 यूनिट
कुल रक्तदान
इन सभी शिविरों में मिलाकर 716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoराजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoजन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
-
brahma kumaris vaishalinagar1 year agoराज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बांधी राखी
-
brahma kumaris vaishalinagar1 year agoजयपुर रक्तदान महादान: 716 यूनिट रक्त संग्रहित
-
brahma kumaris vaishalinagar5 months agoराजयोग भवन पहुंचे महामंडलेश्वर श्री 1008 प्रदीप गिरि जी
-
brahma kumaris vaishalinagar23 hours agoजयपुर में मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित विशिष्ट जनों को बांधा रक्षासूत्र
-
brahma kumaris vaishalinagar2 weeks agoनशामुक्त भारत: राजस्थान से 10 करोड़ की जनप्रतिज्ञा


















