News
जयपुर : दिव्य अलौकिक अभिनन्दन समारोह
हर्षोल्लास से मनाया गया दिव्य अलौकिक अभिनन्दन समारोह
वैशाली नगर सेवाकेंद्र के प्रभु निधि सभागार में, मधुबन में, इस वर्ष समर्पित हुई जयपुर की दो बहनों (बी.के. कमलेश बहन एवं बी.के. भावना बहन ) का अभिनन्दन समारोह 28 जुलाई,२019 को मनाया गया ।
इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ भ्राता एवं मीडियाविंग के चेयरमैन बी.के. करुणा भाई जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया की विश्व परिवर्तन के विशेष समय पर आध्यात्मिकता के श्रेष्ठ मार्ग पर चलना अर्थात सौभाग्यशालीबनना।
भ्राता प्रताप सिंह जी ने अपनी शुभ प्रेरणाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जीवन को परमात्मा की सेवा में वही समर्पित कर सकता है जिसने प्रभु प्रेम का रस लिया है । यह बहुत बड़ीमहानता है। उन्होंने सेवाकेंद्र के रूहानी एवं शक्तिशाली वायुमंडल को बहुत सरहाया ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। मधुबन से पधारे गायक बी.के. हलधर भाई ने विशेष समर्पण के गीत गाकर समां बांधा। साथ ही नृत्य एवं नाटक नेसबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में जे. के लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री आर. एल रैना, श्री राहुल सैनी,एस.डी.एम (बरवाडा) बी.के. सुषमा दीदी, बी.के चन्द्रकला और अन्य अनेक वरिष्ठ एवं अनुभवीवक्ताओं ने अपनी शुभ कामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों के माता-पिता एवं सम्बन्धियों सहित तक़रीबन एक हज़ार की संख्या में लोग उपस्थित थे।
brahma kumaris vaishalinagar
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन
इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।
स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।
यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
brahma kumaris vaishalinagar
जन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
brahma kumaris vaishalinagar
सुषमा दीदी जी को श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |
-
brahma kumaris vaishalinagar3 years agoMeeting with the Hon’ble President of India Smt Droupadi Murmu Ji
-
brahma kumaris vaishalinagar3 years agoसुषमा दीदी जी को श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |
-
Jaipur museum2 years agoThe launch ceremony of Sarvamangalaya Sanatana Dharma Foundation
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoCourtesy visit to H.E. Governor of Rajasthan Shri Haribhau Kisanrao Bagde ji
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoजन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
-
brahma kumaris vaishalinagar8 months agoरक्षाबंधन पर राजस्थान राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
-
brahma kumaris vaishalinagar7 months agoजयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किये गए-716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
-
brahma kumaris vaishalinagar2 weeks agoमहामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन
















