Connect with us

News

Post office

Published

on

brahma kumaris vaishalinagar

महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन

Published

on

By

वैशाली नगर स्थित राजयोग भवन में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का पावन आगमन हुआ, जहां उन्होंने केंद्र का अनौपचारिक निरीक्षण करते हुए आध्यात्मिक व्यवस्था एवं सेवाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।

स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।

यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Continue Reading

brahma kumaris vaishalinagar

जन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन

Published

on

By

जयपुर, वैशाली नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग भवन में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अद्वितीय चैतन्य झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव राजयोगी मृत्युंजय भाई, प्रयागराज प्रभारी राजयोगिनी मनोरमा दीदी, जयपुर प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी, और स्थानीय पार्षद प्रवीण यादव के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
 
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही चैतन्य झांकियां, जो श्रीकृष्ण के विभिन्न जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण कर रही थीं। झांकियों में गोकुल के बाल कृष्ण, राज दरबार , रास लीला, गुरुकुल, श्रीकृष्ण झूला झूलते हुए, सत्यभामा द्वारा श्रीकृष्ण को तोलना और  मीरा जी का भावपूर्ण दृश्य जैसे प्रसंगों को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। झांकियों की सजीवता और सौंदर्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आईएएस मंजू राजपाल सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने झांकियों का दर्शन किया और कार्यक्रम की सराहना की। ब्रह्माकुमारीज के इस आयोजन में समाज के हर वर्ग से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व को अध्यात्मिक वातावरण में मनाया और श्रीकृष्ण के जीवन संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वैशाली नगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके चंद्रकला दीदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
 
कार्यक्रम का समापन  श्रीकृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Continue Reading

brahma kumaris vaishalinagar

सुषमा दीदी जी को श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |

Published

on

By

राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी जी को राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर जी की पहल पर राजस्थान के प्रतिष्ठित योगाचार्यों एवं योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को कल 13 अगस्त 2023 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया | इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवारी सहित हजारों की संख्या में राजस्थान से आये हुए योग प्रेमी उपस्थित रहे |
Continue Reading

Brahma Kumaris Vaishalinagar