brahma kumaris vaishalinagar
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन
इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।
स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।
यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
brahma kumaris vaishalinagar
जयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किये गए-716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
जयपुर, 24 अगस्त 2025 (रविवार)
ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान शिविरों में लोगों का उत्साह चरम पर
जयपुर में 12 शिविरों में सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
जयपुर। ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में जयपुर शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर विश्व बंधुत्व और मानव सेवा का संदेश दिया। सुबह से ही रक्तदाताओं में विशेष जोश देखने को मिला। युवाओं से लेकर 60 वर्ष तक के महिला-पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
प्रमुख अतिथि एवं नेतृत्व
- जयपुर सबज़ोन प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी ने कहा –
“रक्तदान आशीर्वाद प्राप्त करने का आसान जरिया है। इससे देने का भाव विकसित होता है और व्यक्ति बिना मेहनत भी अपना भाग्य निर्मित कर सकता है।” - शिविर में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़ और जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षा एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विभिन्न शिविरों में रक्तदान की स्थिति
- बापू नगर एवं अर्जुन नगर – प्रभारी बीके जयंती बहन एवं बीके भावना बहन,
उपस्थिति: डॉ. अंकित सिंघवी (सीके बिड़ला हॉस्पिटल), प्रो. वाई.एस. रमेश (निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), पार्षद जय वशिष्ठ – 60 यूनिट - बनीपार्क, शास्त्री नगर एवं विद्याधर नगर – प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन, बीके उमा बहन एवं बीके रेनुका बहन,
उपस्थिति: डॉ. गोपाल शर्मा (एडिटर समाचार जगत एवं विधायक सिविल लाइंस), आत्माराम गुप्ता (डायरेक्टर ए.आर.जी. ग्रुप), पार्षद सुभाष व्यास – 82 यूनिट - ढेहर का बालाजी – प्रभारी बीके शीतल बहन,
उपस्थिति: डॉ. संजय बियानी (बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज) – 26 यूनिट - फुलेरा – प्रभारी बीके रेखा बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, अधिवक्ता महेश चंद शर्मा, पार्षद गजेंद्र सिंह – 21 यूनिट - मुरलीपुरा – प्रभारी बीके अनामिका बहन,
उपस्थिति: भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल – 30 यूनिट - गोविंद नगर – प्रभारी बीके रोज़ी बहन एवं बीके रुनझुन बहन,
उपस्थिति: हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य, उद्योगपति प्रताप महेश्वरी – 43 यूनिट - चोमू – प्रभारी बीके प्रेम बहन एवं बीके मंगला बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत – 67 यूनिट - निवारू – प्रभारी बीके अजय रानी बहन,
उपस्थिति: समाजसेवी रामप्रकाश वैद, डॉ. राघव मीणा (मेडिकल अधिकारी) – 54 यूनिट - शाहपुरा – प्रभारी बीके सुलभा बहन – 18 यूनिट
- सांभरलेक – प्रभारी बीके उर्मिला बहन,
उपस्थिति: उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल, थानाधिकारी राजेंद्र यादव, प्रिंसिपल टीकम मालाकार, महंत अर्जुन दास महाराज – 127 यूनिट - कोटपुतली – प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन,
उपस्थिति: पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना, अशोक बंसल (चेयरमैन, हंस ग्रुप ऑफ एजुकेशन) – 70 यूनिट - वैशाली नगर – प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं बीके चंद्रकला दीदी,
उपस्थिति: महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा – 118 यूनिट
कुल रक्तदान
इन सभी शिविरों में मिलाकर 716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
brahma kumaris vaishalinagar
रक्षाबंधन पर राजस्थान राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी नेताओं ने रक्षाबंधन की बधाई दी और बहन–भाई के इस पावन रिश्ते की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
तस्वीरों का विवरण (क्रमानुसार सूची)
- राज्यपाल भ्राता हरिभाऊ बागड़े को राखी बांधते हुए – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके एवं बीके जयंती।
- राज्यपाल भ्राता हरिभाऊ बागड़े को सोगात भेंट – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके, बीके जयंती, बीके एकता, बीके रतन भाई एवं बीके दिवाकर भाई ।
- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को राखी बांधते हुए – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके एवं बीके जयंती ।
- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सोगात – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके, बीके जयंती, बीके एकता, बीके रतन भाई एवं बीके दिवाकर भाई ।
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को राखी बांधते हुए – बीके चंद्रकला दीदी एवं बीके एकता ।
- राखी बांधने के पश्चात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ – बीके चंद्रकला दीदी, बीके एकता एवं बीके दिवाकर भाई ।
- उपमुख्यमंत्री भ्राता प्रेम चंद बैरवा को राखी बांधते हुए – बीके लक्ष्मी दीदी एवं बीके एकता।
- उपमुख्यमंत्री भ्राता प्रेम चंद बैरवा को सौगात देते हुए – बीके लक्ष्मी दीदी, बीके एकता एवं बीके कुणाल भाई ।
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राखी बांधते हुए – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके एवं बीके एकता ।
- राखी बांधने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ – बीके चंद्रकला दीदी, बीके डॉ दीपक हरके, बीके एकता एवं बीके दिवाकर भाई ।
brahma kumaris vaishalinagar
Courtesy visit to H.E. Governor of Rajasthan Shri Haribhau Kisanrao Bagde ji
आज दिनांक 07/09/2024 को राजयोगिनी सुषमा दीदी ने राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि उसमें गहराई से आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों का आदान-प्रदान हुआ। सुषमा दीदी ने राज्यपाल महोदय को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और साथ ही ईश्वरीय सौगात तथा प्रभु प्रसाद भी भेंट स्वरूप प्रदान किया। यह प्रसाद न केवल परमात्मा के आशीर्वाद का प्रतीक था, बल्कि यह हमारे आध्यात्मिक परिवार की ओर से राज्यपाल महोदय के प्रति आदर और सम्मान का भाव भी प्रकट करता है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बीके परिवार के अन्य सदस्य बीके चन्द्रकला दीदी, बीके जयंती बहन, बीके एकता बहन और बीके पारस भाई भी उपस्थित थे। राज्यपाल महोदय और ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के बीच गहन चर्चा हुई, जिसमें समाज में नैतिकता, शांति और आध्यात्मिकता के प्रसार पर विचार-विमर्श हुआ। गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर राज्यपाल महोदय से इस प्रकार की मुलाकात हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक रही।
- महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी को गुलदस्ता भेंट करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी।
- महामहिम के साथ विचार-विमर्श करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी, बीके चन्द्रकला दीदी, बीके जयंती बहन, बीके एकता बहन और बीके पारस भाई।
- महामहिम को शॉल ओढ़ाकर सम्मान पूर्वक स्वागत करते हुए राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी, बीके चन्द्रकला दीदी, बीके जयंती बहन, बीके एकता बहन और बीके पारस भाई।
-
brahma kumaris vaishalinagar3 years agoMeeting with the Hon’ble President of India Smt Droupadi Murmu Ji
-
brahma kumaris vaishalinagar3 years agoसुषमा दीदी जी को श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |
-
Jaipur museum2 years agoThe launch ceremony of Sarvamangalaya Sanatana Dharma Foundation
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoCourtesy visit to H.E. Governor of Rajasthan Shri Haribhau Kisanrao Bagde ji
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoजन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
-
brahma kumaris vaishalinagar8 months agoरक्षाबंधन पर राजस्थान राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
-
brahma kumaris vaishalinagar7 months agoजयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किये गए-716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
























