News
वैशाली नगर, जयपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी
brahma kumaris vaishalinagar
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन
इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।
स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।
यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
brahma kumaris vaishalinagar
जन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
brahma kumaris vaishalinagar
सुषमा दीदी जी को श्री कलराज मिश्र जी ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया |
-
Jaipur museum2 years agoThe launch ceremony of Sarvamangalaya Sanatana Dharma Foundation
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoCourtesy visit to H.E. Governor of Rajasthan Shri Haribhau Kisanrao Bagde ji
-
brahma kumaris vaishalinagar2 years agoजन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन
-
brahma kumaris vaishalinagar10 months agoरक्षाबंधन पर राजस्थान राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
-
brahma kumaris vaishalinagar9 months agoजयपुर म्यूज़ियम सबज़ोन के तत्वावधान में शहर एवं आसपास के 12 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किये गए-716 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
-
brahma kumaris vaishalinagar2 months agoमहामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का राजयोग भवन में पावन आगमन
























