Connect with us

News

Jaipur – ​Governor of Jharkhand Smt. Droupadi Murmu Inaugurates​ New Centre Building

Published

on

Photo 1

Continue Reading

brahma kumaris vaishalinagar

नशामुक्त भारत: राजस्थान से 10 करोड़ की जनप्रतिज्ञा

Published

on

नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी जनप्रतिज्ञा: राजस्थान से शुरू हुआ 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने का महाअभियान

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया राज्य स्तरीय शुभारंभ, ब्रह्माकुमारीज़ के आह्वान पर जन–जागरण का संकल्प

“नशामुक्त राजस्थान बनेगा तो नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा, यह केवल सरकार नहीं बल्कि पूरे समाज का अभियान है” — अविनाश गहलोत

“सिर्फ नशामुक्ति नहीं, काम–क्रोध–लोभ–मोह जैसी आंतरिक बुराइयों से मुक्ति ही सशक्त भारत की आधारशिला है” — राजयोगिनी सुषमा दीदी

 

जयपुर, 4 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से संचालित “10 करोड़ लोग नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान” का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के उद्घाटन अवसर पर हजारों लोगों ने नशामुक्त जीवन जीने की शपथ लेकर समाज को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य केवल लोगों को प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों में जागरूकता, आत्म-जागृति तथा नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र से जुड़ा गंभीर विषय है, जो युवा शक्ति की कार्यक्षमता, स्वास्थ्य और संस्कारों को कमजोर करता है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तंबाकू नियंत्रण एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष तंबाकू निषेध अवार्ड-2026 प्राप्त होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यदि राजस्थान में चल रहे जन-जागरूकता अभियानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है तो यह हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।

मंत्री गहलोत ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को बधाई देते हुए कहा कि संस्था आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ युवाओं और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनकर जन-जागरण के माध्यम से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ प्रबंधन समिति की सदस्या एवं जयपुर निदेशिका राजयोगिनी सुषमा दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ केवल नशामुक्त भारत के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था का लक्ष्य मानव जीवन को सभी बुराइयों से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पांच विकारों से मुक्त होकर ही श्रेष्ठ चरित्र एवं श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। भारत को पुनः आध्यात्मिक मूल्यों से समृद्ध बनाना ही संस्था का संकल्प है।

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग के सचिव बीके बनारसी भाई ने कहा कि नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाली अधिकांश संस्थाओं को 10 से 30 प्रतिशत तक सफलता मिलती है, जबकि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ को लगभग 97 प्रतिशत तक सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रभावी परिणामों को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2023 में ब्रह्माकुमारीज़ के साथ नशामुक्त भारत अभियान हेतु एमओयू किया तथा वर्ष 2024 में नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग ने भी संस्था के साथ समझौता किया। उन्होंने बताया कि अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जा चुका है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपाधीक्षक श्री मांगीलाल विश्नोई ने कहा कि राजस्थान को नशामुक्त बनाना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न सामाजिक संगठनों तक पहुंचकर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है।

सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी चन्द्रकला दीदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चरणों में प्रदेशभर में व्यापक जन-जागरण कार्यक्रम, प्रतिज्ञा अभियान, युवा संवाद एवं नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एन. धोलपुरिया (संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), राजेश अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज), राधाकिशन मीणा (थानाधिकारी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स), पी.बी. चंदेल (उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं युवा उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ईश्वरीय सेवा में

(बीके चन्द्रकला)

ब्रह्माकुमारीज़, वैशाली नगर, जयपुर

फोटो कैप्शन

1.  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भ्राता अविनाश गहलोत नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए। साथ में ब्रह्माकुमारीज़ प्रबंधन समिति की सदस्या एवं जयपुर निदेशिका राजयोगिनी सुषमा दीदी।

2.  दीप प्रज्वलित कर करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भ्राता अविनाश गहलोत, राजयोगिनी सुषमा दीदी, बीके चन्द्रकला दीदी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपाधीक्षक भ्राता मांगीलाल विश्नोई, वरिष्ठ पत्रकार भ्राता राजेश असनानी एवं अन्य अतिथि।

3. 10 करोड़ लोग नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उपस्थित विशाल जनसमूह।

4. कार्यक्रम मंच पर उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भ्राता अविनाश गहलोत, राजयोगिनी सुषमा दीदी, ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग के सचिव बीके बनारसी भाई तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस.एन. धोलपुरिया।

5. राज्य स्तरीय नशामुक्ति महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भ्राता अविनाश गहलोत।

7. युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपाधीक्षक भ्राता मांगीलाल विश्नोई।

8. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस.एन. धोलपुरिया का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान करती हुईं राजयोगिनी सुषमा दीदी। साथ में बीके बनारसी भाई।

 

Continue Reading

brahma kumaris vaishalinagar

राजयोग भवन पहुंचे महामंडलेश्वर श्री 1008 प्रदीप गिरि जी

Published

on

By

वैशाली नगर स्थित राजयोग भवन में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रदीप गिरि जी महाराज का पावन आगमन हुआ, जहां उन्होंने केंद्र का अनौपचारिक निरीक्षण करते हुए आध्यात्मिक व्यवस्था एवं सेवाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी चंद्रकला दीदी द्वारा महाराज जी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण में श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की विशेष अनुभूति हुई।

स्वागत उपरांत राजयोगिनी बहनों द्वारा महाराज जी को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया गया, जिसमें आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं राजयोग साधना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व में सनातन शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता विषय पर सारगर्भित ज्ञान-विमर्श हुआ, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

महाराज जी ने केंद्र में स्थित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं प्रभु निधि सभागार का निरीक्षण किया तथा वहाँ की व्यवस्था एवं प्रदर्शित ज्ञान की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक प्रयासों को समाज में शांति एवं सद्भावना के संवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

अंत में महाराज जी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद अर्पित किया गया। उन्होंने केंद्र की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की ।

यह संपूर्ण अवसर अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Continue Reading

brahma kumaris vaishalinagar

जन्माष्टमी महोत्सव पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का आयोजन

Published

on

By

जयपुर, वैशाली नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग भवन में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अद्वितीय चैतन्य झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव राजयोगी मृत्युंजय भाई, प्रयागराज प्रभारी राजयोगिनी मनोरमा दीदी, जयपुर प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी, और स्थानीय पार्षद प्रवीण यादव के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
 
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही चैतन्य झांकियां, जो श्रीकृष्ण के विभिन्न जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण कर रही थीं। झांकियों में गोकुल के बाल कृष्ण, राज दरबार , रास लीला, गुरुकुल, श्रीकृष्ण झूला झूलते हुए, सत्यभामा द्वारा श्रीकृष्ण को तोलना और  मीरा जी का भावपूर्ण दृश्य जैसे प्रसंगों को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। झांकियों की सजीवता और सौंदर्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आईएएस मंजू राजपाल सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने झांकियों का दर्शन किया और कार्यक्रम की सराहना की। ब्रह्माकुमारीज के इस आयोजन में समाज के हर वर्ग से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व को अध्यात्मिक वातावरण में मनाया और श्रीकृष्ण के जीवन संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वैशाली नगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके चंद्रकला दीदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
 
कार्यक्रम का समापन  श्रीकृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Continue Reading

Brahma Kumaris Vaishalinagar